ब्रेकिंग
स्वैच्छिकता पर्व के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में हुआ पौधारोपण वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई 2026 को‘‘ जिला न्यायालय हरदा एवं तहसील न्... हरदा में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण* *किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता... सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा उज्जैन: नागझिरी थाना क्षेत्र में खदान के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, देर रात तक चला रेस्क्... उज्जैन महाकाल की शरण में अनुपम खेर और शुभांगी दत्त; भोग आरती में हुए शामिल* उज्जैन के बड़नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1 किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार* भारत की सुरसम्राज्ञी का अवसान- आशा भोसले (1933–2026)- एक युग का अंत,एक अमर धरोहर की शुरुआत आशा भोसल... अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
उज्जैनमध्यप्रदेश

उज्जैन के बड़नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1 किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार*

उज्जैन /नशामुक्ति अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 114 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 32 हजार रुपये बताई जा रही है, जब्त किया है।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं एसडीओपी बड़नगर महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।20 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भोमलवास के पास हनुमान मंदिर के समीप एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में सफेद थैली लेकर खड़ा है, जिसके पास गांजा हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भमरसिंह पिता भारतसिंह (52 वर्ष), निवासी कानवन जिला धार बताया। तलाशी के दौरान उसके पास रखी सफेद थैली से हरे रंग का गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह गांजा बदनावर की ओर से लेकर आया था।आरोपी के खिलाफ थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 231/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, जिससे गांजा सप्लाई चेन और अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना कानवन, जिला धार में पूर्व में मारपीट का मामला दर्ज है।इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह गरवाल, उपनिरीक्षक चांदनी पाटीदार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button