अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

हरदा माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष अरविंद रघुवंशी के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंद्रशेखर राठौर एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी सौरभ कुमार दुबे सर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 07.03.2026 को वार्ड नंबर 16 चंदर सराफ की वाडी हरदा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को महिला अधिकारों का सम्मान, लैंगिक समानता, और सामाजिक सुधार,स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्तीय समावेश,महिला-नेतृत्व वाली नीतियां, स्व-सहायता समूह (SHGs), कौशल विकास,
पॉक्सो एक्ट, मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, 2015, नालसा लैंगिक हमलों व अन्य अपराधों की पीड़िताओं सर्वाईवर्स महिलाओं के लिए प्रतिकर योजना, 2018 की जानकारी उपस्थितजनों को प्रदाय की गई। उन्हें इस बारे में भी जागरूक किया गया कि वे किस प्रकार विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा या अन्य विधिक सेवा संस्थान में उपस्थित होकर/पत्र के माध्यम से/नालसा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर/15100 पर काॅल कर विधिक सहायता/सलाह आसानी से प्राप्त कर सकते है। कानूनी मामलों में विविध सलाह एवं परामर्श विधिक परामर्श केन्द्र से उक्त सेवा पूर्णतः निःशुल्क है।
उक्त कार्यक्रम में रिटायर्ड शासकीय शिक्षिका उषा मालवीय ,कल्पना काशिव, कमला सोनी ,सुमन तिवारी, संध्या चौरे एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का शॉल श्रीफल दे कर सम्मान किया गया ,
कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन पैरालीगल वॉलेंटियर श्रीमती रेखा बिश्नोई द्वारा किया गया,कार्यक्रम में 52 महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी बहनों ने अंत में स्वल्पाहार किया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी




