ब्रेकिंग
एमएसडब्ल्यू-बीएसडब्ल्यू के छात्रों ने किया वृद्धा आश्रम का दौरा, बुजुर्गों के दर्द ने नम की आंखें ‎ नेशनल लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना ‎मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण ... स्वैच्छिकता पर्व के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में हुआ पौधारोपण वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई 2026 को‘‘ जिला न्यायालय हरदा एवं तहसील न्... हरदा में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण* *किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता... सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा उज्जैन: नागझिरी थाना क्षेत्र में खदान के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, देर रात तक चला रेस्क्... उज्जैन महाकाल की शरण में अनुपम खेर और शुभांगी दत्त; भोग आरती में हुए शामिल*
मध्यप्रदेशहरदा

नेशनल लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

 

हरदा जिला न्यायालय, हरदा में 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में पक्षकारों को लोक अदालत के आयोजन की जानकारी देने के उद्देश्य से माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री अरविंद रघुवंशी के द्वारा दिनांक 08 सितंबर 2026 को प्रचार वाहन रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा बताया गया कि दिनांक 12.09.2026 को जिला मुख्यालय हरदा और समस्त तहसील न्यायालयों मंे आयोजित होने वाली लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित सभी राजीनामा योग्य सिविल और आपराधिक शमनीय प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा।

अध्यक्ष महोदय द्वारा आमजन से अपील की गई कि अपने राजीनामा योग्य प्रकरण यथा मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, बैंक व वसूली से संबंधित प्रकरण, समझौता आपराधिक प्रकरण, चैक बाउंस से संबंधित प्रकरण, भरण पोषण, विद्युत अधिनियम, प्ली-बारगेनिंग, कंपाउडेबल ट्रेफिक चालान, दीवानी प्रकरण का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कराये व लोक अदालत का लाभ उठायें।

उक्त कार्यक्रम में श्री सुधीर कुमार चौधरी प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, श्री जयदीप सिंह, विशेष न्यायाधीश/नोडल अधिकारी नेशनल लोक अदालत, श्री निसार अहमद खान प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, श्री लवकेश सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, श्री चन्द्रशेखर राठौर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायिक मजिस्टेªटगण-श्री अमित मालवीय, श्री प्रेमदीप शाह, श्री एस.के.भदकारिया, श्रीमती चेतना रूसिया तथा श्री जगदीश विश्वकर्मा अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, श्री शैलेन्द्र जोशी सचिव जिला अधिवक्ता संघ, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, अधिवक्तागण एवं जिला न्यायालय और जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, पैरालीगल वॉलेंटियर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button