मूंग की सिंचाई के लिये नहरों में 20 मार्च से पानी छोड़ा जाना प्रस्तावित जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक सम्पन्न

हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जल उपयोगिता समिति की बैठक का आयोजित की गई। बैठक में विधायक हरदा डॉ. आर.के. दोगने, पुलिस अधीक्षक शशांक, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, किसान संघ के अध्यक्ष महेश शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कृषक मौजूद थे। बैठक में समिति सदस्यों ने आगामी 20 मार्च से मूंग की फसल के लिए तवा डेम से सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने की मांग की। कार्यपालन यंत्री सुश्री सोनम बाजपेयी ने बताया कि माचक नहर में सी सी जी एम लाइनिंग कार्य के कारण माचक नहर को 25 मार्च 2026 के बाद खोला जावेगा, जिसमे सभी ने सहमति दी। सुश्री वाजपेयी ने बताया कि इस वर्ष मूंग की फसल की सिंचाई के लिए जल संसाधन संभाग हरदा में 19135 हैक्टेयर एवं हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी में 19325 हैक्टेयर कुल 38460 हैक्टेयर में पानी उपलब्ध कराये जाने की योजना तैयार की गई है, जिसमें हरदा डिविजन के 111 एवं टिमरनी डिवीजन के 56 गांवो के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा।




