ब्रेकिंग
एमएसडब्ल्यू-बीएसडब्ल्यू के छात्रों ने किया वृद्धा आश्रम का दौरा, बुजुर्गों के दर्द ने नम की आंखें ‎ नेशनल लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना ‎मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण ... स्वैच्छिकता पर्व के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में हुआ पौधारोपण वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई 2026 को‘‘ जिला न्यायालय हरदा एवं तहसील न्... हरदा में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण* *किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता... सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा उज्जैन: नागझिरी थाना क्षेत्र में खदान के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, देर रात तक चला रेस्क्... उज्जैन महाकाल की शरण में अनुपम खेर और शुभांगी दत्त; भोग आरती में हुए शामिल*
मध्यप्रदेश

सोनम रघुवंशी की दादी की मौत, पोती की करतूत से सदमे में थीं

मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जेल में बंद सोनम रघुवंशी की दादी की मौत हो गई. सोनम की मृतक दादी का नाम गंगोटी बाई बताया जा रहा है. उनकी मौत शुक्रवार को हुई. गंगोटी बाई को जब पोती सोनम की करतूतों का पता चला तो वो सदमे में चलीं गईं थीं. सोनम का भाई गोविंद रक्षाबंधन पर शिलांग जाने वाला था, लेकिन दादी चल बसीं तो वो नहीं जा पाया.

गंगोटी बाई की मौत के बाद उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. पूरा परिवार सदमे में है. इससे पहले सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा की दादी की भी मौत की खबर आई थी. राज की दादी की मौत 18 जून को हुई थी. वो भी अपने पोते की करतूतों से सदमे में चली गईं थीं. वो सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और 18 जून को दुनिया छोड़ गईं. वहीं सोनम का भाई गोविंद पहले शिलांग गया था.

सोनम और उसके प्रेमी की जमानत अर्जी हुई थी खारीज

शिलांग के वकीलों ने राजा के भाई को गोविंद के वहां आने की जानकारी दी थी, लेकिन इस बात का पूरा पता अभी नहीं चल सका है कि क्या सोनम का भाई उसकी जमानत के लिए शिलांग गया था. कुछ दिन पहले सोनम के वकील की ओर से उसकी और उसके प्रेमी राज की जमानत अर्जी कोर्ट में लगाई गई थी, लेकिन कोर्ट की ओर से दोनों की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी.

हत्याकांड में 3 लोगों को मिल गई थी जमानत

राजा रघुवंशी हत्याकांड में इंदौर के शिलाम जेम्स और ग्वालियर के दो लोगों को जमानत मिल गई थी. ऐसे में सोनम के भाई को लगा कि अगर सबूत छिपाने वाला शिलाम जमानत पर बाहर आ सकता है, तो हत्या की साजिश रचने वाली उसकी बहन और उसके प्रेमी को भी जमानत मिल सकती है.

यही कारण है कि शुरुआत में उसने सोनम के लिए किसी वकील से चर्चा की बात कही थी, लेकिन कोर्ट की ओर से कुछ दिन पहले सोनम और उसके प्रेमी की जमानत अर्जी खारीज कर दी गई थी.

Related Articles

Back to top button