ब्रेकिंग
स्वैच्छिकता पर्व के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में हुआ पौधारोपण वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई 2026 को‘‘ जिला न्यायालय हरदा एवं तहसील न्... हरदा में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण* *किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता... सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा उज्जैन: नागझिरी थाना क्षेत्र में खदान के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, देर रात तक चला रेस्क्... उज्जैन महाकाल की शरण में अनुपम खेर और शुभांगी दत्त; भोग आरती में हुए शामिल* उज्जैन के बड़नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1 किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार* भारत की सुरसम्राज्ञी का अवसान- आशा भोसले (1933–2026)- एक युग का अंत,एक अमर धरोहर की शुरुआत आशा भोसल... अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
लाइफ स्टाइल

पुरुष भी पा सकते हैं ग्लोइंग स्किन, अपनाएं 5 मिनट का आसान डेली रूटीन

डिजिटल डेस्क। अक्सर लोग स्किन केयर (Skin Care) को महिलाओं तक सीमित मानते हैं, लेकिन अब पुरुष भी अपनी त्वचा की देखभाल (Men Skin Routine) में रुचि ले रहे हैं। स्वस्थ और निखरी त्वचा पाने के लिए घंटों खर्च करने की जरूरत नहीं, सिर्फ 5 मिनट का डेली रूटीन काफी है।

  • स्किन की सफाई– सुबह और रात फेस वॉश का इस्तेमाल करें। अपनी स्किन टाइप (ऑयली, ड्राई या कॉम्बिनेशन) के अनुसार फेस वॉश चुनें। ऑयली स्किन के लिए सैलिसिलिक एसिड और ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग फेस वॉश (एलोवेरा या हाइल्यूरोनिक एसिड) बेहतर हैं।
  • मॉइस्चराइज़ और सन प्रोटेक्शन– चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइज़र लगाएं। बाहर निकलते समय SPF 30+ सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें ताकि टैनिंग और पिग्मेंटेशन से बच सकें।
  • लिप केयर– होंठों को फटने से बचाने के लिए लिप बाम लगाएं।
  • शेविंग के दौरान– दाढ़ी बनाते समय शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करें ताकि ठंड में स्किन रूखी न हो।
  • हाइड्रेशन और डाइट– दिन में 7-8 गिलास पानी पिएं और आहार में फल, हरी सब्जियां, नट्स, मछली और नारियल पानी शामिल करें।
  • नींद और तनाव प्रबंधन– रात में 7-9 घंटे की नींद लें और योग, मेडिटेशन या एक्सरसाइज से तनाव कम करें।
  • प्रोडक्ट चयन– ऑयली स्किन के लिए ऑयल-फ्री, ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग और सेंसिटिव स्किन के लिए फ्रेगरेंस-फ्री, जेंटल प्रोडक्ट्स अपनाएं।
  • धूम्रपान से बचें – यह त्वचा को बेजान और झुर्रियों से भर देता है, साथ ही शराब का अधिक सेवन स्किन को डिहाइड्रेट कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button