ब्रेकिंग
एमएसडब्ल्यू-बीएसडब्ल्यू के छात्रों ने किया वृद्धा आश्रम का दौरा, बुजुर्गों के दर्द ने नम की आंखें ‎ नेशनल लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना ‎मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण ... स्वैच्छिकता पर्व के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में हुआ पौधारोपण वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई 2026 को‘‘ जिला न्यायालय हरदा एवं तहसील न्... हरदा में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण* *किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता... सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा उज्जैन: नागझिरी थाना क्षेत्र में खदान के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, देर रात तक चला रेस्क्... उज्जैन महाकाल की शरण में अनुपम खेर और शुभांगी दत्त; भोग आरती में हुए शामिल*
मध्यप्रदेशहरदा

एमएसडब्ल्यू-बीएसडब्ल्यू के छात्रों ने किया वृद्धा आश्रम का दौरा, बुजुर्गों के दर्द ने नम की आंखें ‎

‎​हरदा/ मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित एम.एस.डब्ल्यू. और बी .एच.डब्ल्यू. कक्षाओं के तहत रविवार को एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान संभाग समन्वयक ने कक्षा में पहुंचकर विद्यार्थियों से रूबरू होकर खुलकर चर्चा की और उन्हें समाज सेवा करने के सही तरीकों व तौर-तरीकों के बारे में गहराई से समझाया।
​संभाग समन्वयक के इस प्रेरणादायक मार्गदर्शन और संवाद के उपरांत विद्यार्थियों ने स्थानीय वृद्धा आश्रम का दौरा किया। विजिट के दौरान छात्रों ने आश्रम की व्यवस्थाओं को समझा और वहां रह रहे बुजुर्गों से चर्चा की। विद्यार्थियों ने यह जानने का प्रयास किया कि उन्हें किन परिस्थितियों में घर छोड़ना पड़ा और वे अब वापस क्यों नहीं जाना चाहते। बुजुर्गों के भावुक और मर्मस्पर्शी जवाब सुनकर कई विद्यार्थियों की आंखें नम हो गईं। इस विजिट ने छात्रों को समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं का गहरा पाठ पढ़ाया। आयोजन में मo प्र0 जन अभियान परिषद संभाग समन्वयक कौशलेष प्रताप तिवारी, जिला समन्वयक संदीप गौहर, विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा ,परामर्शदाता सुरेन्द्र सिंह चौहान, राधेश्याम विश्वकर्मा, दीनबंधु गौर, प्रेम गाठिया विधार्थियो उपस्थित रहे |
‎

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button