ब्रेकिंग
स्वैच्छिकता पर्व के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में हुआ पौधारोपण वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई 2026 को‘‘ जिला न्यायालय हरदा एवं तहसील न्... हरदा में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण* *किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता... सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा उज्जैन: नागझिरी थाना क्षेत्र में खदान के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, देर रात तक चला रेस्क्... उज्जैन महाकाल की शरण में अनुपम खेर और शुभांगी दत्त; भोग आरती में हुए शामिल* उज्जैन के बड़नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1 किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार* भारत की सुरसम्राज्ञी का अवसान- आशा भोसले (1933–2026)- एक युग का अंत,एक अमर धरोहर की शुरुआत आशा भोसल... अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
दिल्ली/NCR

दिल्ली: राष्ट्रपति भवन से 2 किलोमीटर की दूरी पर थार ने 2 को कुचला, एक की मौत, घंटों पड़ी रही लाश

नई दिल्ली में तेज रफ्तार आ रही एक थार गाड़ी ने दो लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह हादसा राष्ट्रपति भवन से कुछ ही दूरी पर हुआ है. जानकारी के अनुसार जिस शख्स की मौत हुई वह सड़क पर पैदल जा रहा था, उसी समय एक थार ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति की लाश घंटो तक सड़क पर पड़ी रही.

मामला चाणक्यपुरी थाने का है. थार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. फोरेंसिक टीम पूरी कार की जांच कर रही है. पुलिस ने थार से शराब की बोतलें भी बरामद की हैं. दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

दोस्त की थार लेकर चला रहा था युवक

आरोपी थार ड्राइवर 26 साल का युवक है. जिसको मौके से ही पकड़ लिया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने दोस्त की थार ली थी. और पूछताछ में उसने बताया है कि उसकी आंख लग गई थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है. हालांकि पुलिस जांच कर रही है कि उसने शराब पी रखी थी या नहीं.

डीसीपी ने दी जानकारी

नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला कहते हैं कि सुबह करीब साढ़े छह बजे हमारी पेट्रोलिंग गाड़ी ने देखा कि एक एक्सीडेंट हुआ है. ड्राइवर का नाम आशीष है, जो 26 साल का है. वो गुड़गांव से शकरपुर जा रहा था. गाड़ी उसके दोस्त की थी. फुटपाथ पर उसकी टक्कर दो लोगों से हो गई, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया. ड्राइवर को तुरंत हिरासत में ले लिया गया. उसकी मेडिकल जांच की जाएगी कि कहीं उसने ड्रग्स तो नहीं ले रखी थी. उन्होंने कहा कि हम पीड़ितों की पहचान पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

मृत व्यक्ति घंटो तक सड़क पर पड़ा रहा

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही थार की टक्कर से जिस व्यक्ति की मौत हुई वह सड़क पर पैदल चल रहा था. हादसा इतना भयानक था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. वहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि कई घंटों तक मृत व्यक्ति की लाश सड़क पर पड़ी रही.

यहां देखे वीडियो:

Back to top button