ब्रेकिंग
एमएसडब्ल्यू-बीएसडब्ल्यू के छात्रों ने किया वृद्धा आश्रम का दौरा, बुजुर्गों के दर्द ने नम की आंखें ‎ नेशनल लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना ‎मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण ... स्वैच्छिकता पर्व के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में हुआ पौधारोपण वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई 2026 को‘‘ जिला न्यायालय हरदा एवं तहसील न्... हरदा में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण* *किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता... सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा उज्जैन: नागझिरी थाना क्षेत्र में खदान के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, देर रात तक चला रेस्क्... उज्जैन महाकाल की शरण में अनुपम खेर और शुभांगी दत्त; भोग आरती में हुए शामिल*
मध्यप्रदेशहरदा

अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा / प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर  सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, हरदा एसडीएम  अशोक डहेरिया, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल, टिमरनी एसडीएम  संजीव नागू सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में ग्राम चारखेड़ा निवासी रामविलास आजने ने आवेदन देकर खेत के टूटे हुए विद्युत खम्बों को सुधराने की मांग की, जिस पर महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम बैड़ी निवासी गीताबाई ने आवेदन देकर अपनी भूमि पर गेहूँ की फसन न काटने देने के संबंध में शिकायत की, जिस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा को मामले की जांच कर आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में ग्राम नयापुरा निवासी रामभरोस ने अपनी कृषि भूमि का सीमांकन कराने हेतु आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार हंडिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।
जनसुनवाई में ग्राम झाड़बीड़ा निवासी सुकमनी बाई व शांताबाई ने आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की, जिस पर जनपद पंचायत सीईओ को आवेदिकाओं की पात्रता अनुसार लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पानतलाई निवासी कमलेश लोंगरे ने साफ-सफाई व चौकीदारी का वेतन प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button