ब्रेकिंग
स्वैच्छिकता पर्व के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में हुआ पौधारोपण वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई 2026 को‘‘ जिला न्यायालय हरदा एवं तहसील न्... हरदा में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण* *किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता... सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा उज्जैन: नागझिरी थाना क्षेत्र में खदान के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, देर रात तक चला रेस्क्... उज्जैन महाकाल की शरण में अनुपम खेर और शुभांगी दत्त; भोग आरती में हुए शामिल* उज्जैन के बड़नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1 किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार* भारत की सुरसम्राज्ञी का अवसान- आशा भोसले (1933–2026)- एक युग का अंत,एक अमर धरोहर की शुरुआत आशा भोसल... अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
मध्यप्रदेशहरदा

होटल और दुकानों से लिए गए दाल, मिठाई और तेल के सैंपल

हरदा  मिलावटखोरी के विरुद्ध प्रदेशव्यापी अभियान के तहत कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को हरदा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई की है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने होटल बागवान से बनी हुई तुअर दाल व  ग्रेब्री, पुरोहित स्वीट्स से श्रीखंड व बेसन लड्डू, जलाराम इंडस्ट्रियल एरिया से तेल का सैंपल, राजस्थान मिष्ठान भंडार से मावा पेड़ा तथा  राम ऑयल इंडस्ट्रीज से 2 सोयाबीन तेल के सैंपल लेकर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी  राजेन्द्र कांबले ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।  कांबले ने बताया कि इसके साथ ही चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से इन दुकानों से मावा कतली, मावा पेड़ा, मलाई पेड़ा, केसर पेड़ा, मिल्क केक, सोया तेल, पनीर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, बटर, श्रीखंड, काजू कतली, लस्सी, रसमलाई एवं सोयाबीन तेल के सैंपल लिए गए। कार्यवाही के दौरान एसडीएम हरदा  अशोक डेहरिया, नायब तहसीलदार  हिमांशु परते, खाद्य सुरक्षा अधिकारी  राजेंद्र कांबले, केमिस्ट  हेमंत कीर के साथ सहायक  ब्रजेश पटेल उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button