ब्रेकिंग
एमएसडब्ल्यू-बीएसडब्ल्यू के छात्रों ने किया वृद्धा आश्रम का दौरा, बुजुर्गों के दर्द ने नम की आंखें ‎ नेशनल लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना ‎मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण ... स्वैच्छिकता पर्व के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में हुआ पौधारोपण वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई 2026 को‘‘ जिला न्यायालय हरदा एवं तहसील न्... हरदा में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण* *किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता... सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा उज्जैन: नागझिरी थाना क्षेत्र में खदान के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, देर रात तक चला रेस्क्... उज्जैन महाकाल की शरण में अनुपम खेर और शुभांगी दत्त; भोग आरती में हुए शामिल*
मध्यप्रदेशहरदा

‎मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ‎

 

‎

‎हरदा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग (मध्य प्रदेश शासन) के अंतर्गत संचालित MSW और BSW पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए रविवार को एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण शुद्धता का संदेश देना और नागरिकों को इको-फ्रेंडली उत्सव मनाने के लिए प्रेरित करना था।

‎

‎प्रशिक्षण सत्र के दौरान ‘माटी गणेश – सिद्ध गणेश’ अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को पर्यावरण-अनुकूल मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने पूरी तन्मयता से मिट्टी के गणेश बनाना सीखा।

‎नदियों और पर्यावरण को बचाने का संकल्प

‎कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक राकेश वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि यह विशेष अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।

‎उन्होंने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) से बनी मूर्तियों के विसर्जन से हमारी पवित्र नदियां और जलीय जीव गंभीर रूप से प्रदूषित हो रहे हैं, साथ ही पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचता है। श्री वर्मा ने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस गणेशोत्सव में केवल मिट्टी के गणेश स्थापित करें और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

‎

‎इस प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रशिक्षण में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौहर, ब्लॉक समन्वयक राकेश वर्मा परामर्शदाता सुरेन्द्र सिंह चौहान, दीनबंधु गौर, श्री मति जया सकक्ले, राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रेम गाठिया नवअंकुर संस्था अशोक धनगर विद्यार्थी, प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

 

‎

‎

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button