ब्रेकिंग
एमएसडब्ल्यू-बीएसडब्ल्यू के छात्रों ने किया वृद्धा आश्रम का दौरा, बुजुर्गों के दर्द ने नम की आंखें ‎ नेशनल लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना ‎मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण ... स्वैच्छिकता पर्व के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में हुआ पौधारोपण वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई 2026 को‘‘ जिला न्यायालय हरदा एवं तहसील न्... हरदा में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण* *किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता... सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा उज्जैन: नागझिरी थाना क्षेत्र में खदान के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, देर रात तक चला रेस्क्... उज्जैन महाकाल की शरण में अनुपम खेर और शुभांगी दत्त; भोग आरती में हुए शामिल*
मध्यप्रदेशहरदा

टिमरनी के आंबेडकर भवन में तिनका सामाजिक संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नारीत्व का उत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हरदा सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

करीब 161 महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

25 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक की बुजुर्ग महिलाओं ने भी खेलों में भाग लेकर सभी को प्रेरित किया।

पंजा रेसलिंग, रस्सा कसी, बैलून रेस और चम्मच रेस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

विजेता प्रतिभागियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लंदन से आई तिनका संस्था की मार्गदर्शक निधि शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

उन्होंने कहा कि वह भारत की हर बेटी को सुरक्षित देखना चाहती हैं और इसी उद्देश्य से तिनका संस्था से जुड़ी हैं।

दिल्ली की सीआईआई फाउंडेशन से शिवानी कुमार ने भी महिलाओं को प्रेरित किया।

मंडीदीप से आई बेटियों ने नृत्य के माध्यम से “बेटी बचाओ” का संदेश दिया।

पिहू राजपूत ने शानदार कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में फिनो बैंक से चित्रा उपाध्याय (मानव संसाधन प्रबंधक), समाजसेवी गीता पांडे, खुशी राजपूत, भुवनेश्वरी पांडे और सनराइज स्कूल टिमरनी की प्राचार्य भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में टिमरनी, हरदा, हंडिया, खिरकिया, सिराली, रहटगांव सहित आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं ने भाग लिया।

साथ ही भोपाल, हरदा, बेतुल, ग्वालियर, गुना, नर्मदापुरम, शिवपुरी, दतिया, देवास और सीहोर सहित 10 से अधिक जिलों की सहभागिता रही, तथा कराटे खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन शालिनी बेलदार ने किया और अंत में संस्था की सचिव मना मंडलेकर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button