ब्रेकिंग
एमएसडब्ल्यू-बीएसडब्ल्यू के छात्रों ने किया वृद्धा आश्रम का दौरा, बुजुर्गों के दर्द ने नम की आंखें ‎ नेशनल लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना ‎मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण ... स्वैच्छिकता पर्व के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में हुआ पौधारोपण वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई 2026 को‘‘ जिला न्यायालय हरदा एवं तहसील न्... हरदा में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण* *किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता... सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा उज्जैन: नागझिरी थाना क्षेत्र में खदान के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, देर रात तक चला रेस्क्... उज्जैन महाकाल की शरण में अनुपम खेर और शुभांगी दत्त; भोग आरती में हुए शामिल*
मध्यप्रदेशहरदा

स्वैच्छिकता पर्व के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में हुआ पौधारोपण

हरदा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड हरदा द्वारा स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बी.एस.डब्ल्यू. द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को स्वैच्छिकता की शपथ दिलाई तथा समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया।

कार्यक्रम में परामर्शदाता दीनबंधु, सुरेंद्र चौहान एवं राधेश्याम विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने छात्र-छात्राओं के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को पौधे वितरित किए गए तथा उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित रखने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button