ब्रेकिंग
स्वैच्छिकता पर्व के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में हुआ पौधारोपण वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई 2026 को‘‘ जिला न्यायालय हरदा एवं तहसील न्... हरदा में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण* *किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता... सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा उज्जैन: नागझिरी थाना क्षेत्र में खदान के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, देर रात तक चला रेस्क्... उज्जैन महाकाल की शरण में अनुपम खेर और शुभांगी दत्त; भोग आरती में हुए शामिल* उज्जैन के बड़नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1 किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार* भारत की सुरसम्राज्ञी का अवसान- आशा भोसले (1933–2026)- एक युग का अंत,एक अमर धरोहर की शुरुआत आशा भोसल... अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
मध्यप्रदेशहरदा

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए चेक मीटर हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध

हरदा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर के प्रति उपभोक्ताओं की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब स्मार्ट मीटर के साथ ही चेक मीटर लगाने हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यदि किसी उपभोक्ता को अपने परिसर में लगे स्मार्ट मीटर की शुद्धता को लेकर कोई संदेह हो, तो वह चेक मीटर स्थापित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के ऑनलाइन पोर्टल https://portal.mpcz.in/web/ पर जाकर कंज्युमर एसवीसी टैब में कंज्युमर लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन अनुरोध दर्ज करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के पश्चात कंपनी द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए उपभोक्ता के परिसर में चेक मीटर स्थापित करने की अनुमति प्रदान की जाएगी। इस व्यवस्था से स्मार्ट मीटर में दर्ज खपत और चेक मीटर में दर्ज खपत के आधार पर उपभोक्ता की संतुष्टि सुनिश्चित की जाएगी। कंपनी ने यह सुविधा भी उपलब्ध कराई है कि स्मार्ट मीटर के उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायत कॉल सेंटर के नंबर 1912 पर भी दर्ज करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button