ब्रेकिंग
स्वैच्छिकता पर्व के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में हुआ पौधारोपण वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई 2026 को‘‘ जिला न्यायालय हरदा एवं तहसील न्... हरदा में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण* *किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता... सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा उज्जैन: नागझिरी थाना क्षेत्र में खदान के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, देर रात तक चला रेस्क्... उज्जैन महाकाल की शरण में अनुपम खेर और शुभांगी दत्त; भोग आरती में हुए शामिल* उज्जैन के बड़नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1 किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार* भारत की सुरसम्राज्ञी का अवसान- आशा भोसले (1933–2026)- एक युग का अंत,एक अमर धरोहर की शुरुआत आशा भोसल... अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
मनोरंजन

‘प्लीज मुझे फोन कीजिए’, हिना खान ने बताया कैंसर की वजह से 1 साल से नहीं मिल रहा काम

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने पिछले साल अपने फैंस को बताया था कि उन्हें कैंसर की बीमारी हुई है। हिना ने लगातार अपने फैंस को अपने कैंसर के ट्रीटमेंट से जुड़े अपडेट्स दिए हैं। अब हिना खान ने लंबे वक्त बाद टीवी की दुनिया में वापसी की है। हिना खान इन दिनों कलर्स के रियलिटी शो पति-पत्नी और पंगा में नजर आ रही हैं। उन्होंने खुलासा किया कि कैंसर की वजह से एक साल में उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स छोड़े हैं और अब वो काम करने को तैयार हैं।

हिना को नहीं मिल रहा है काम

हिना खान ने पीटीआई से खास बातचीत में कहा कि वो अब काम करने को तैयार हैं, लेकिन वो इस चीज को महसूस कर पाती हैं कि कुछ लोग अब भी उनके साथ काम करने में हिचक रहे हैं। हिना खान ने कहा, “सब कुछ होने के बाद ये मेरा पहला प्रोजेक्ट है। मैं काम करना चाहती हूं। किसी ने मुझे सीधे-सीधे ये कहा नहीं है कि, ‘तुम अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हो’, लेकिन मैं समझ सकती हूं कि शायद लोग सही कारणों से हिचकिचा रहे हैं।”

क्या बोलीं हिना खान

हिना खान ने कहा, ठीक है। मुझे वो नॉर्म तोड़ना पडे़गा। शायद ये शो वो कर सके। मैं समझती हूं। अगर मैं उनकी जगह होती, मैं इस बारे में 1000 बार सोचती।”उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से कास्टिंग कॉल्स की खामोशी के बावजूद भी अब वो नए रोल्स करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, “मैं ऑडिशन्स के लिए तैयार हूं, मैं कहां रुकी? पिछले एक साल से मुझे किसी ने कॉल नहीं किया है, तमाम वजहों से। मैं हर चीज के लिए तैयार हूं, प्लीज फोन कीजिए मुझे।”

पति पत्नी और पंगा में हिना खान ने अपने पति रॉकी जैसवाल के साथ हिस्सा लिया। इस शो में रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, अविका गौर-मिलिंद चांदवानी, सुदेश लहरी-ममता लहरी, गोता फोगाट-पवन कुमार, स्वरा भास्कर-फहाद अहमद और देबीना बनर्जी-गुरमीत चौधरी ने हिस्सा लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button