ब्रेकिंग
एमएसडब्ल्यू-बीएसडब्ल्यू के छात्रों ने किया वृद्धा आश्रम का दौरा, बुजुर्गों के दर्द ने नम की आंखें ‎ नेशनल लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना ‎मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण ... स्वैच्छिकता पर्व के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में हुआ पौधारोपण वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई 2026 को‘‘ जिला न्यायालय हरदा एवं तहसील न्... हरदा में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण* *किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता... सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा उज्जैन: नागझिरी थाना क्षेत्र में खदान के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, देर रात तक चला रेस्क्... उज्जैन महाकाल की शरण में अनुपम खेर और शुभांगी दत्त; भोग आरती में हुए शामिल*
मध्यप्रदेश

राजगढ़ में 5 सिलेंडर हुए ब्लास्ट, आग की लपटें देख मची चीख-पुकार

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शनिवार को कियोस्क सेंटर में आग लग गई. आग लगने की वजह से वहां रखे गैस सिलेंडर एक-एक कर ब्लास्ट होने लगे. गैस सिलेंडर बम की तरह फट रहे थे. आग इतनी भयानक थी कि लपटें 100 मीटर ऊंची उठ रही थी. लपटें देख लोग डरे और सहमे थे. पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. यह घटना जीरापुर थाना अंतर्गत गागोरनी गांव में शनिवार की शाम को घटी.

कियोस्क सेंटर में लगी आग

गागोरनी गांव में प्रेम सिंह लववंशी कियोस्क सेंटर चलाते हैं. यहां शनिवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते एक गैस सिलेंडर में आग लग गई. देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे सेंटर में फैल गई. इससे सेंटर में रखे अन्य गैस सिलेंडर चपेट में आ गए और तेज धमाकों के साथ एक के बाद गैस सिलेंडर फटने लगे. आग की लपटें बहुत ऊंची उठ रही थी, जिसे देखकर आसपास के लोग डर गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 5 बार ऐसी आवाज आई कि जैस बम फट रहे हैं.

लोग इधर-उधर भागते नजर आए

इस घटना के बाद से गांव में भय का माहौल उत्पन्न हो गया और लोग इधर से उधर भागते हुए नजर आए. हालांकि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन जहां ब्लास्ट हुआ वह सब कुछ जलकर खाक हो गया है. आसमान में लपटों के साथ काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और खिलचीपुर तहसीलदार विनीत गोयल मौके पर पहुंचे.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

जीरापुर थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया, “दुकान में आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है. मौके से गैस सिलेंडर बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. वहीं जिसके नाम पर दुकान है वे अभी फरार चल रहा है.” गांव के सरपंच महेश ने कहा, “सीएससी केंद्र संचालित होने की तो उन्हें जानकारी है, लेकिन वहां गैस गोडाउन था इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है.”

Related Articles

Back to top button