ब्रेकिंग
स्वैच्छिकता पर्व के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में हुआ पौधारोपण वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई 2026 को‘‘ जिला न्यायालय हरदा एवं तहसील न्... हरदा में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण* *किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता... सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा उज्जैन: नागझिरी थाना क्षेत्र में खदान के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, देर रात तक चला रेस्क्... उज्जैन महाकाल की शरण में अनुपम खेर और शुभांगी दत्त; भोग आरती में हुए शामिल* उज्जैन के बड़नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1 किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार* भारत की सुरसम्राज्ञी का अवसान- आशा भोसले (1933–2026)- एक युग का अंत,एक अमर धरोहर की शुरुआत आशा भोसल... अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
टेक्नोलॉजी

भारत का सबसे पतला 5G फोन, मिलेगी 6000mAh की बैटरी, 14 अगस्त को होगा लॉन्च

टेक्नो भारत में अपने नए फोन को लॉन्च करने वाला है। कंपनी के इस लेटेस्ट फोन का नाम Tecno Spark Go 5G है। फोन की लॉन्च डेट को टेक्नो ने कन्फर्म कर दिया है। यह फोन 14 अगस्त को भारत में एंट्री करेगा। कंपनी ने जो ऑफिशियल टीजर शेयर किया है, उसके अनुसार शानदार स्लीक और मॉडर्न डिजाइन के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि यह यह भारत का सबसे लाइट और स्लिम 5G स्मार्टफोन है। फोन की थिकनेस मात्र 7.99mm और वेट 194 ग्राम है।

बेहतर कनेक्टिविटी के लिए फोन में आपको 5G कैरियर एग्रीगेशन का सपोर्ट मिलेगा, जो फास्ट और भरोसेमंद नेटवर्क परफॉर्मेंस देता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन कई जबर्दस्त एआई फीचर्स के साथ आएगा। इसमें कंरनी भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करने वाला Ella AI असिस्टेंट भी देने वाली है। फोन सर्कल टू सर्च फीचर से लैस होगा। लॉन्च के बाद यह फोन सेल के लिए अमेजन पर उपलब्ध होगा।

जून में लॉन्च हुआ था टेक्नो स्पार्क गो 2

कंपनी ने इसी साल जून में टेक्नो स्पार्क गो 2 को लॉन्च किया था। फोन में एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। फोन का मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जो ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ आता है।

फोन का सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें दी गई बैटरी 5000mAh की है, जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HiOS 15 पर काम करेगा। फोन IP64 डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन रेटिंग के साथ आता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button