ब्रेकिंग
स्वैच्छिकता पर्व के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में हुआ पौधारोपण वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई 2026 को‘‘ जिला न्यायालय हरदा एवं तहसील न्... हरदा में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण* *किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता... सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा उज्जैन: नागझिरी थाना क्षेत्र में खदान के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, देर रात तक चला रेस्क्... उज्जैन महाकाल की शरण में अनुपम खेर और शुभांगी दत्त; भोग आरती में हुए शामिल* उज्जैन के बड़नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1 किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार* भारत की सुरसम्राज्ञी का अवसान- आशा भोसले (1933–2026)- एक युग का अंत,एक अमर धरोहर की शुरुआत आशा भोसल... अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
मध्यप्रदेश

‘देवी और कितने बेटों की बली लेंगी…’, ऑटो के पीछे ड्राइवर ने लगाया ऐसा पोस्टर, तस्वीर हो रही वायरल

मध्य प्रदेश के इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड हो या उत्तर प्रदेश के मेरठ का सौरभ हत्याकांड हाल ही के कुछ दिनों में पत्नियों के पतियों को मारने के कई मामले सामने आ चुके हैं. इसके अलावा भी नीतिन पडियार, अतुल सुभाष जैसे युवाओं ने अपनी पत्नियों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. इन मामलों के सामने आने के बाद कई पतियों ने अपनी पत्नियों की उनके बॉयफ्रेंड से खुद ही शादी भी करा दी. अब मध्य प्रदेश के इंदौर में एक ऑटो रिक्शा चालक ने अपने ऑटो पर एक पोस्टर लगाया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और उसकी फोटो वायरल हो रही है.

ऑटो वाले ने अपने ऑटो पर हे न्याय की देवीस्त्री सम्मान के नाम पर और कितने बेटों की बली लेंगी?” लिखा हुआ पोस्टर लगाया. इसको लेकर ऑटो चालक संतोष ने कहा कि जिस तरह से आज महिलाएं अपने पतियों की हत्या कर रही हैं. वह काफी जघन्य हत्याकांड में से एक है. हमारे देश में स्त्री को भगवान और देवी का स्वरूप माना जाता है, लेकिन अब कुछ महिलाएं इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रही हैं, जो की काफी दुर्भाग्यपूर्ण है.

महिलाओं को जागरूक करने की कोशिश

ऑटो ड्राइवर ने आगे कहा कि इन्हीं घटनाओं से आहत होकर मैंने अपने रिक्शे पर इस तरह का पोस्टर लगाया है, जिसके जरिए मैं लोगों को खासकर महिलाओं को जागरूक करना चाहता हूं. साथ ही महिलाओं से यह आह्वान करना चाहता हूं कि वह देवी के समान हैं. देवी प्यार और दुलार का प्रतीक होती हैं, न कि इस तरह के घटनाक्रम को अंजाम देने वाली. संतोष ने कहा कि वह महिलाओं को खासतौर पर इस पोस्टर के जरिए जागरूक करना चाहते हैं.

अतुल सुभाष, नितिन पडियार, राजा रघुवंशी

ऑटो चालक संतोष ने अपने ऑटो पर जो पोस्टर लगाया है. उसमें टेक्स्ट के साथ बेंगलुरु के अतुल सुभाष, मध्य प्रदेश के इंदौर के नितिन पडियार और इंदौर के ही राजा रघुवंशी की फोटो लगी हुई है. अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली थी. इंदौर के ही बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले नितिन पडियार ने भी अपनी पत्नी से ही प्रताड़ित होकर आत्महत्या की थी. वहीं राजा रघुवंशी की उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या कर दी थी.

Related Articles

Back to top button